PRIMARY KA MASTER
Rojgar ResultSarkari Result Bharat Result
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023यूपी में मानसून कब आएगा
सुपर टेट का पाठ्यक्रम हिंदी मेंUPSSSC PET Syllabus in Hindi
बेसिक शिक्षा परिषद अवकाश तालिका 2023उप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा कैलेंडर 2023
UPTET 2023 नवीनतम अपडेटCRPF 1.30 लाख भर्ती अपडेट 2023
शिक्षक सूचनाओं को सीधे पाने लिए ज्वाइन करें शिक्षक समूह
CRPF GD New Vacancy 2023 | CRPF GD Constable Recruitment 2023 | CRPF 1.3 Lakh Vacancy
भारतीय गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में 1 लाख 29 हजार 929 पदों पर कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल के करीब 1.30 लाख पदों पर भर्ती के संबंध में भारत सरकार का राजपत्र 5 अप्रैल 2023 को जारी कर दिया गया है, जिसमें चयन प्रक्रिया , योग्यता, वेतनमान, पदों की संख्या आदि के संबंध में जानकारी दी गई है।
पदों की संख्या - 1 लाख 29 हजार 929
पुरूष 125262
महिला 4667
शैक्षणिक योग्यता
10वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे
आयु सीमा
18 से 23 वर्ष
ओबीसी को 3 वर्ष एवं एससी एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी जा सकती है।
चयन की प्रक्रिया
फिजिकल टेस्ट , मेडिकल टेस्ट एवं लिखित परीक्षा
इस भर्ती के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी राजपत्र यहाँ देखें
Visit CRPF Official Website
वेतनमान
वेतनमान लेवल 3 के अनुसार 21700 से 69100 रुपये
इस भर्ती के संबंध में जब भी कुछ नई जानकारी प्राप्त होगी इस पेज पर अपडेट किया जाएगा
CRPF New Vacancy | CRPF New Vacancy 2023 | CRPF New Vacancy 2023 in Hindi
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के बारे में
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 27 जुलाई 1939 को क्राउन रिप्रेजेन्टेटिव के पुलिस के रूप में अस्तित्व में आया जो 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के लागू होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया । केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल गौरवशाली इतिहास के 83 वर्ष पूरे कर चुका है | यह बल 246 बटालियनों (203 जी डी बटालियन, 05 वी आई पी सुरक्षा बटालियन, 06 महिला बटालियन, 15 आर.ए.एफ. बटालियन, 10 कोबरा बटालियन, 05 बेतार बटालियन, 01 विशेष ड्यूटी ग्रुप और 1 संसदीय ड्यूटी ग्रुप), 43 ग्रुप केंद्रों, 22 प्रशिक्षण संस्थानों, 03 सी.डब्ल्‍यू.एस., 07 ए.डब्‍ल्‍यू.एस., 03 एस.डब्‍ल्‍यू.एस., 100 बिस्तरे वाले 04 संयुक्त अस्पतालों और 50 बिस्तरे वाले 18 संयुक्त अस्पतालों एवं 06 फील्ड अस्पतालों के गठन से बना हुआ एक बड़ा संगठन है।
ध्येय (मिशन)
केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल का ध्येय है कि वह संविधान को सर्वोपरि बनाये रखते हुए, प्रभावशाली एवं दक्षतापूर्ण तरीके से विधि-व्यवस्था, लोक व्यवस्था एवं आन्तरिक सुरक्षा को कायम रखने में सरकार को समर्थ बनाये, ताकि राष्ट्रीय-अखण्डता अक्षुण्ण बनी रहे और सामाजिक-सौहार्द तथा विकास का मार्ग प्रशस्त हो|