PRIMARY KA MASTER
Rojgar ResultSarkari Result Free Job Alert
यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगाआईपीएल 2023 शेड्यूल, प्वाइंट टेबल
सुपर टेट का पाठ्यक्रम हिंदी मेंUPSSSC PET Syllabus in Hindi
बेसिक शिक्षा परिषद अवकाश तालिका 2023उप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा कैलेंडर 2023
UPTET 2023 नवीनतम अपडेटUpsssc VDO Bharti Re Exam 2018
शिक्षक सूचनाओं को सीधे पाने लिए ज्वाइन करें शिक्षक समूह
UPSSSC PET 2022 | नोटिफिकेशन जारी, जानें हर डिटेल, योग्यता व परीक्षा तिथि
UPSSSC PET Notification 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूपीएसएसएससी ) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (पीईटी 2022) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीएसएसएससी पीईटी ( UPSSSC PET 2022 ) के लिए upsssc.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2022 है। 3 अगस्त तक एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार किया जा सकेगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी लेवल के हजारों पदों को भरा जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( पीईटी ) होगी और इसके बाद भर्तियों के संबंध में विज्ञापन निकाल कर आयोग आवेदन लेगा। पीईटी स्कोर के आधार पर अलग-अलग भर्तियों में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। आपको बता दें कि पीईटी का स्कोर एक साल के लिए मान्य होता है।
पीईटी परीक्षा का आयोजन साल में एक बार होता है। यह दूसरी पीईटी है। पिछले साल 2021 में पहली बार पीईटी का आयोजन किया गया था। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पीईटी का कार्यक्रम बाद में वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा। लेकिन कुछ दिनों पहले जारी यूपीएसएसएससी भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2022 के मुताबिक प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (पीईटी 2022) का आयोजन 18 सितंबर 2022 होगा। पिछले वर्ष यूपीएसएसएससी पीईटी के लिए करीब 26 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
इसकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तय की गई है। और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। जिन अभ्यर्थियों ने 01 जुलाई 2022 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूर्ण कर ली हो और 40 वर्ष से अधिक आयु प्राप्त न की हो, वह प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2022 के लिए योग्य होंगे। यानी उसका जन्म 1 जुलाई 1982 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद न हुए हो।

आवेदन शुल्क: जनरल के लिए -185 रुपए
ओबीसी -185 रुपए
एससी-95 रुपए
एसटी-95 रुपए
विकलांग जन-25 रुपए

- इसमें समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए अंग्रेजी का ज्ञान होना जरूरी होगा।

- अर्हता परीक्षा 100 अंकों और दो घंटे की होगी। इसमें नगेटिव मार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।
- विभिन्न विभागों की विशिष्ट जरूरतों व सेवा नियमावलियों के प्रावधानों के अनुसार पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग किए गए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा, कौशल परीक्षा या शारीरिक परीक्षा कराई जाएगी।

UPSSSC PET SYLLABUS | UPSSSC PET 2022 सिलेबस हिंदी में
नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें