रेलवे एनटीपीसी परिणामों पर हुए विवाद के बाद रेल मंत्रालय ने मामले की समीक्षा के लिए समिति का गठन किया था। अब इस समीक्षा का फैसला सामने आ गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने छात्रों की सभी मांगों को मान लिया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। बोर्ड ने छात्रों को जानकारी दी है कि अब भर्ती में तय सीटों के 20 गुना यूनिक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
|