PRIMARY KA MASTER
Rojgar ResultSarkari Result Bharat Result
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023आईपीएल 2023 शेड्यूल, प्वाइंट टेबल
सुपर टेट का पाठ्यक्रम हिंदी मेंUPSSSC PET Syllabus in Hindi
बेसिक शिक्षा परिषद अवकाश तालिका 2023उप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा कैलेंडर 2023
UPTET 2023 नवीनतम अपडेटCRPF 1.30 लाख भर्ती अपडेट 2023
शिक्षक सूचनाओं को सीधे पाने लिए ज्वाइन करें शिक्षक समूह
मौसम उपडेट : आज आसमान में छाएगा बादल,दोपहर बाद बूंदाबांदी भी संभव
9 February 2022
वाराणसी और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद आसमान में बादल छाएंगे। संभावना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो जाए। यदि बूंदाबादी हुई और बाद में हवा चली तो ठंड बढ़ सकती है।
उत्तर-पश्चिम दिशा से चला यह विक्षोभ छह फरवरी को जम्मू-कश्मीर पहुंचा था, वहां बर्फबारी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी कराते यह बुधवार को यहां पहुंचेगा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय बताते हैं कि उसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम बिगड़ेगा। बदली छाएगी और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसका प्रभाव गुरुवार तक बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम फिर पूर्ववत हो जाएगा। यदि बूंदाबादी हुई और बाद में हवा चली तो ठंड बढ़ सकती है।