PRIMARY KA MASTER
Rojgar ResultSarkari Result Bharat Result
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023यूपी में मानसून कब आएगा
सुपर टेट का पाठ्यक्रम हिंदी मेंUPSSSC PET Syllabus in Hindi
बेसिक शिक्षा परिषद अवकाश तालिका 2023उप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा कैलेंडर 2023
UPTET 2023 नवीनतम अपडेटCRPF 1.30 लाख भर्ती अपडेट 2023
शिक्षक सूचनाओं को सीधे पाने लिए ज्वाइन करें शिक्षक समूह
मौसम अलर्ट:- चार से सात जनवरी तक उत्तर प्रदेश में हो सकती है बारिश
कोहरे से लिपटी रही New Year की पहली सुबह, चार से सात January तक UP में हो सकती है बारिश नए साल में उत्तर की पहली सुबह घने कोहरे में लिपटी रही है। बीते साल की आखिरी रात भी बेहद सर्द रही है। पीलीभीत में सुबह काफी देर तक कोहरा छाया रहने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही।इस दौरान चालकों ने Headlights जलाकर धीमी गति से अपने वाहन निकाले। घना कोहरा और अत्यधिक ठंड के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप नए साल के पहले दिन तराई के ज़िले पीलीभीत के लोगों को शीतलहर से कोई राहत नहीं मिली। नगर पालिका परिषद की ओर से विभिन्न चौराहों पर जलवाए गए अलाव के आस-पास रिक्शा चालक और ठेले वालों के साथ ही वाहनों के इंतजार में खड़े लोग आग तापते हुए ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखे। सुबह करीब साढ़े छह बजे मौसम साफ था। कहीं कोई कोहरा नहीं। ऐसे में लोगों को लगा कि नए साल के पहले दिन मौसम खुशनुमा रहेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुबह सात बजे के बाद अचानक वातावरण में घना कोहरा छा गया। करीब दस बजे कोहरे को चीरकर सूर्यदेव चमके तो लोगों को धूप खिलने की उम्मीद बंधी। लोगों को लगा कि धूप खिल जाने के बाद शीतलहर कुछ राहत मिल जाएगी। राजकीय कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि 31 दिसंबर की रात तराई के जिले में Minimum Temperature 5.1 degree Record किया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को अधिकतम Temperature लगभगपारा 20 Degree Celsius तक पहुंचने की संभावना है। डा. ढाका के मुताबिक रविवार को भी इसी तरह से सुबह कोहरा आएगा। इसके साथ ही Temperature में भी अभी और गिरावट आने की संभावना है। आने वाले दिनों में चार से सात जनवरी के बीच बारिश होने की संभावनाएं है।