आईएएस परीक्षा में वैष्णवी पाल को मिली 62वीं रैंक
|
|
नाम |
वैष्णवी पाल |
पिता का नाम |
आदित्य पाल |
माता का नाम |
रचना पाल |
स्कूल |
फातिमा इण्टर कॉलेज |
ग्रेजुएशन |
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स , दिल्ली |
निवासी |
छेदीपुरवा , गोंडा |
|
गोंडा शहर की निवासिनी वैष्णवी पाल को सिविल सेवा परीक्षा में 62वां स्थान मिला है। परिवार में खुशी का माहौल है। वैष्णवी को यह सफलता चौथे प्रयास में मिली है।
वैष्णवी पाल ने बताया कि हमने दिल्ली में रहकर की एक साल तैयारी किया है
वैष्णवी पाल ने बताया कि बचपन से ही सिविल सेवा में जाने का उनका सपना रहा है। इसलिए उन्होंने और कोई परीक्षा नहीं दिया। स्नातक करने के बाद लक्ष्य बनाकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी किया।
छेदीपुरवा के आदित्य पॉल की बेटी वैष्णवी पॉल ने परीक्षा में 62वीं रैंक हासिल की है।
पिता अदित्य पॉल स्टेशन रोड पर पेंट की दुकान करते हैं। साथ ही व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हैं।
वैष्णवी की मां रचना पॉल शहर के फातिमा स्कूल में बतौर शिक्षिका कार्य कर रहीं हैं।
|
|