PRIMARY KA MASTER
Rojgar ResultSarkari Result Bharat Result
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023यूपी में मानसून कब आएगा
सुपर टेट का पाठ्यक्रम हिंदी मेंUPSSSC PET Syllabus in Hindi
बेसिक शिक्षा परिषद अवकाश तालिका 2023उप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा कैलेंडर 2023
UPTET 2023 नवीनतम अपडेटCRPF 1.30 लाख भर्ती अपडेट 2023
शिक्षक सूचनाओं को सीधे पाने लिए ज्वाइन करें शिक्षक समूह
Uppsc New Exam Pattern | यूपीपीएससी परीक्षा योजना 2023

सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा- 2023 हेतु प्रतियोगिता परीक्षा में क्रमवार तीन स्तर सम्मिलित हैं। यथा

 (1) प्रारम्भिक परीक्षा ( वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पी प्रकार की),

 (2) मुख्य परीक्षा (परम्परागत प्रकार की अर्थात लिखित परीक्षा) 

(3) मौखिक परीक्षा (व्यक्तित्व परीक्षा)

प्रारम्भिक परीक्षा

सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा हेतु प्रारम्भिक परीक्षा दो अनिवार्य प्रश्नपत्रों की होगी। जिनके उत्तर पत्रक ओ.एम. आर. सीट के रूप में होंगे। सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा हेतु प्रारम्भिक परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम इस विज्ञापन के परिशिष्ट 5 में उल्लिखित है। प्रत्येक प्रश्न पत्र 200 अंकों के तथा दो -दो घण्टे अवधि के होंगे। दोनों प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे जिनमें क्रमशः 150 व 100 प्रश्न होंगे। प्रथम प्रश्न पत्र पूर्वाहन 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्नपत्र अपराह्न 2:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक।

नोटः (1) प्रारम्भिक परीक्षा का द्वितीय प्रश्नपत्र अर्हकारी होगा जिसमें न्यूनतम 33% अंक प्राप्त किया जाना अनिवार्य होगा।

(2) मूल्यांकन के उद्देश्य से अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों में सम्मिलित होना बाध्यकारी है। अतएव यदि कोई अभ्यर्थी दोनों प्रश्नपत्रों में सम्मिलित नहीं होता है तो वह अनई (disqualify) हो जायेगा।

(3) अभ्यर्थियों के योग्यताक्रम (Merit) का निर्धारण उनके प्रारम्भिक परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र में प्राप्त अंको के आधार पर किया जायेगा।

2. सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा हेतु मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए निर्धारित विषय
मुख्य परीक्षा में निम्नलिखित अनिवार्य प्रश्न पत्र होंगे
1 सामान्य हिन्दी परम्परागत 150 अंक
2 निबन्ध परम्परागत 150 अंक
3 सामान्य अध्ययन - I परम्परागत 200 अंक
4 सामान्य अध्ययन - II परम्परागत 200 अंक
5 सामान्य अध्ययन - III परम्परागत 200 अंक
6 सामान्य अध्ययन - IV परम्परागत 200 अंक
7 सामान्य अध्ययन - V परम्परागत 200 अंक
8 सामान्य अध्ययन - VI परम्परागत 200 अंक

सभी प्रश्न पत्र परम्परागत (Conventional) प्रकार के होगें। इन प्रश्न-पत्रों के हल करने की अवधि 3 घन्टे होगी।
सामान्य अध्ययन के प्रत्येक प्रश्न पत्र 200 अंक का होगा।

नोट: 3 घण्टे वाले प्रश्नपत्र का परीक्षा समय पूर्वान्ह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक तथा अपरान्ह 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। अभ्यर्थी से सामान्य हिन्दी के प्रश्न-पत्र में न्यूनतम अंक प्राप्त करने की अपेक्षा की जायेगी जो यथा स्थिति, शासन या आयोग द्वारा अवधारित किये जायेंगे।
व्यक्तित्व परीक्षा / साक्षात्कार (कुल अंक 100)
यह परीक्षा अभ्यर्थियों की सामान्य जागरूकता, बुद्धि, चरित्र, अभिव्यक्ति की क्षमता, व्यक्तित्व एवं सेवा के लिए सामान्य उपयुक्तता को दृष्टि में रखते हुये सामान्य अभिरूचि के विषयों से सम्बन्धित होगी।