UPSSSC PET Exam Date 2022 | परीक्षा की नई तिथि घोषित
|
UPSSSC PET 2022 का आयोजन 15 अक्टूबर व 16 अक्टूबर 2022 को किया जाएगा। पहले यह परीक्षा 18 सितंबर को आयोजित की जानी थी लेकिन अब इसमें परिवर्तन कर नई तारीखों की घोषणा शनिवार को कर दी गई। परीक्षा में 37.63 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस बार परीक्षा में पिछले साल की तुलना में करीब दो गुना से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। यही कारण है कि परीक्षा दो दिनों में आयोजित की जा रही है।
|
पीईटी-2022 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र से संबंधित जानकारी वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
|
|