PRIMARY KA MASTER
Rojgar ResultSarkari Result Bharat Result
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023आईपीएल 2023 शेड्यूल, प्वाइंट टेबल
सुपर टेट का पाठ्यक्रम हिंदी मेंUPSSSC PET Syllabus in Hindi
बेसिक शिक्षा परिषद अवकाश तालिका 2023उप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा कैलेंडर 2023
UPTET 2023 नवीनतम अपडेटCRPF 1.30 लाख भर्ती अपडेट 2023
शिक्षक सूचनाओं को सीधे पाने लिए ज्वाइन करें शिक्षक समूह
Dugong - डुगोंग
प्रतिवर्ष 28 मई को विश्व डुगोंग दिवस मनाया जाता है।
डुगोंग को भारत में वन्य (जीवन) संरक्षण अधिनियम (Wild Life Protection Act)- 1972 की अनुसूची (I) के तहत संरक्षित किया गया है।
भारत में ये केवल मन्नार की खाड़ी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा कच्छ की खाड़ी क्षेत्र में पाए जाते हैं।
वर्ष 2013 में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (Zoological Survey of India- ZSI) द्वारा किये गए सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय तटीय क्षेत्र में केवल 250 डुगोंग बचे थे।
डुगोंग एकमात्र शाकाहारी स्तनधारी है, जो पूरी तरह समुद्री जीव है। डुगोंग सागर तट के निकट छिछले जल में पाया जाता है और समुद्री घास पर निर्भर रहता है। इसे समुद्री गाय भी कहते हैं। डुगोंग बड़े स्तनधारियों में गंभीर रूप से संकटग्रस्त जीव है। डुगोंग पूरी तरह समुद्री घास पर निर्भर है, जो समुद्र में खनन के कारण नष्ट हो रही है। डुगोंग के मांस, हड्डियों और दांत के लिए उसका शिकार भी किया जाता है।