PRIMARY KA MASTER
Rojgar ResultSarkari Result Bharat Result
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023आईपीएल 2023 शेड्यूल, प्वाइंट टेबल
सुपर टेट का पाठ्यक्रम हिंदी मेंUPSSSC PET Syllabus in Hindi
बेसिक शिक्षा परिषद अवकाश तालिका 2023उप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा कैलेंडर 2023
UPTET 2023 नवीनतम अपडेटCRPF 1.30 लाख भर्ती अपडेट 2023
शिक्षक सूचनाओं को सीधे पाने लिए ज्वाइन करें शिक्षक समूह
दुःखद : UPTET का पेपर सही न होने पर शिक्षामित्र की सदमे में मौत
बहराइच। शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी का पेपर सही न होने से परेशान एक महिला शिक्षामित्र की रविवार की रात मौत हो गई। परिवारजनों का कहना है कि पेपर देकर लौटने के बाद से ही वह काफी परेशान थी।
महसी तहसील क्षेत्र के बौंडी थाने के जैतापुर गांव की 43 वर्षीय आशा सिंह पत्नी गोपाल सिंह शिक्षामित्र थी। उनकी तैनाती गांव के प्राथमिक विद्यालय में थी। यूपी टीईटी का फॉर्म शिक्षामित्र ने भरा था। रविवार को आयोजित परीक्षा में आशा सिंह का सेन्टर बहराइच नगर के तारा महिला गर्ल्स इंटर कॉलेज में था। पति गोपाल ने बताया कि टीईटी का पेपर ठीक नहीं हुआ। इसको लेकर जिला मुख्यालय से ही आशा परेशान दिखी। देर रात को उसे सदमा लग गया है। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है