PRIMARY KA MASTER
Rojgar ResultSarkari Result Bharat Result
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023यूपी में मानसून कब आएगा
सुपर टेट का पाठ्यक्रम हिंदी मेंUPSSSC PET Syllabus in Hindi
बेसिक शिक्षा परिषद अवकाश तालिका 2023उप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा कैलेंडर 2023
UPTET 2023 नवीनतम अपडेटCRPF 1.30 लाख भर्ती अपडेट 2023
शिक्षक सूचनाओं को सीधे पाने लिए ज्वाइन करें शिक्षक समूह
VARANASI : आज बादल छाने से आज बादल छाने से बारिश के आसार, और बढ़ेगी गलन, न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार
22-01-2021
वाराणसी में आज बादल छाए हुए हैं, जिससे बारिश के आसार दिख रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से रविवार तक नम हवाओं संग बारिश के भी आसार हैं। इस वजह से तापमान में भी कमी होने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
अगर बारिश होती है, तो सर्दी फिर से बढ़ सकती है। हालांकि गलन अभी सुबह-शाम बरकरार है। गुरुवार की रात बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को दिन में मौसम साफ रहा था। दोपहर तक धूप होने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। बादल छाए रहने के साथ ही नम हवाओं के चलने की वजह से फिर से गलन बढ़ गई। इधर शाम को भी पछुआ हवाओं के चलने की वजह से ठंड से राहत नहीं मिली। दिन में धूप निकलने का ही असर था कि गुरुवार के अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.2 रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 5.0 से बढ़कर शुक्रवार को 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा।